मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी बलीराम निराला पिता पतिराम के घर से 6 मई को अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर समेत तकरीबन 47,600 रुपए का माल पार कर दिया था। तीन दिन बाद पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझा ली है।पुलिस ने जिस चोर को गिरफ्तार किया है उसने बड़ी चालाकी करते हुए ज्वेलर्स के पास अपना माल खपा रहा था, लेकिन पुलिस को सुराग लगने के बाद वह पकड़ा गया। चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर ने संदेही चुरतेली डभरा निवासी संदेही राजाराम कुर्रे पिता बनाउ राम की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राजाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया।पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उससे पूछा कि सोने चांदी के जेवर कहां है तब उसने बताया कि डभरा बस स्टैंड के पास के कैलाश ज्वेलर्स के पास 10 रुपए के स्टॉप पेपर में नोटरियल कराकर खुद का जेवर बताकर बिक्री कर दिया था। पुलिस ने सारे जेवर को जब्त कर लिया है। आरोपी को धारा 457, 380 के तहत न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal