जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना 23 मई को प्रातः 8 बजे शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में की जाएगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों और मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक 13 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अभ्यर्थियों और मतगणना अभिकर्ताओं को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शासकीय नवीन कन्या महाविद्यलाय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर इन्द्रजीत राठौर एवं शासकीय महाविद्यालय बलौदा के प्रोफेसर श्री भूषण कुमार को भी 13 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिये है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal