जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एव पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने गर्मी के मौसम में मालवाहको में दोपहर के समय पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार गर्मी के मौसम में दोपहर के समय 12 से 03 बजे तक 37 डिग्री सेलसियस से अधिक तापमान बना रहता है। दोपहर के समय मालवाहक में पशुओं के उपयोग से पशुओ के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है, मृत्यु भी हो सकती है। ‘‘परिवहन एवं कृषिक पशुओं पर क्रूरता निवारण अधिनियम 1965 के नियम 6(3)‘‘ के तहत जांजगीर-चांपा जिला के सीमा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक मालवाहकों (टांगा, बैलगाड़ी, खच्चर, टट्टू, घोड़ा आदि) में पशुओं के उपयोग पर (30 जून 2019 तक) प्रतिबंध लगाया गया है। वन विभाग, पुलिस, राजस्व अधिकारियों, पशुधन विकास विभाग, पंचायत एवं नगरीय निकाय के संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दे दी गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal