जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जन्म -मृत्यु पंजीयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 14 मई को समय-सीमा बैठक के पश्चात होगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्म-मृत्यु के शत-प्रति शत पंजीयन, मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, वर्ष 2008 के पूर्व के अभिलेखों को अभिलेखागार में जमा करने आदि विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।
HKP24News Online News Portal