Breaking News

दंतेवाडा-नक्सली सप्लाई टीम के सदस्य नीलू ने की आत्म समर्पण…

दंतेवाड़ा (एचकेपी 24 न्यूज)।जंगल में फोर्स के बढ़ते दबाव और नक्सलियों की खोखली विचारधारा से ऊबकर एक नक्सली ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह नक्सली मलांगिर एरिया कमेटी के सप्लाई टीम का सदस्य था।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम पेरपा स्कूलपारा निवासी नीलू पिता हुंगा भास्कर पिछले 5 साल से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। वह संगठन में वर्दी सप्लाई, दवा, फटाका और विस्फोटक सप्लाई का काम करता रहा। इस दौरान उसका आंध्रप्रदेश- तेलंगाना में लगातार आता जाता रहा।सन 2018 के बाद वह गांव लौट आया और गांव रह कर नक्सलियों के लिए ही काम करता रहा। गांव और आसपास आने वाले पुलिस की रेकी और स्थानीय स्तर पर सामग्री उपलब्ध कराना, गांव में नक्सली लीडर आने पर मीटिंग, भोजन की व्यवस्था करता रहा। इस बीच उसे नक्सलियों की रणनीति से नफरत होने लगी। तब आत्म समर्पित नक्सलियों के जरिए पुलिस से सम्पर्क कर आत्म समर्पण कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …