जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)|प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मालखरौदा तहसील के अध्यक्ष राधेलाल भारद्वाज को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। डीईओ ने उनका एक इंक्रीमेंट रोकने का आदेश दिया है।मिली जानकारी के अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मालखरौदा के उच्च वर्ग शिक्षक व वर्तमान में संकुल शैक्षिक समन्वयक मालखरौदा के पद पर कार्यरत कर्मचारी नेता राधेलाल भारद्वाज द्वारा चुनाव के दौरान जो काम किया गया। उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।इसकी शिकायत के बाद मालखरौदा के बीईओ ने जांच किया।इसके बाद वहां के तहसीलदार ने भी जांच किया। सक्ती एसडीएम ने भी मामले की जांच में राधेलाल भारद्वाज को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने राधेलाल भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करने तथा एक इंक्रीमेंट रोकने की अनुशंसा करते हुए सक्ती डीईओ को निर्देशित किया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal