जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती चारूचित्रा साय के मार्गनिर्देशन में जिले में संचालित सभी आईटीआई में सुरक्षा गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड जशपुर द्वारा की जाएगी। इस हेतु तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के अनुसार 8 मई को आईटीआई डभरा, 9 मई को आईटीआई जैजैपुर , 10 मई को आईटीआई सक्ती, 13 मई को आईटीआई जांजगीर, 14 मई को आईटीआई अकलतरा और 15 मई को आईटीआई पामगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त सभी आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा का पंजीयन प्रमाण के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय मे जिला रोजगार कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर-6299865520 से संपर्क किया जा सकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal