Breaking News

जांजगीर-चांपा:-प्री पाॅलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) प्रवेेश परीक्षा 9 मई को,परीक्षा के लिए चार परीक्षा केन्द्र निर्धारित एक हजार 397 परीक्षार्थी होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 9 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्री पाॅलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) प्रवेेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में एक हजार 397 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय केरा रोड जांजगीर के लिए मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री एस एस कंवर, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर के लिए गृह निर्माण मंडल के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस पी सिंह, परीक्षा केन्द्र श्री हनुमान बगस गट्टानी शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के लिए पशु चिकित्सा विभाग के सहायक शल्यज्ञ श्री हितेन्द्र कुमार सोनी और परीक्षा केन्द्र ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा रोड जांजगीर के लिए लोक निर्माण उप संभाग जांजगीर में विद्युत यांत्रिकी के अनुविभागीय अधिकारी श्री सी आर निराला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एच आर चैहान नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री अल्का शुक्ला, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री संजीव सुखदेवे को रिजर्व में रखा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …