सूरजपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता मे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आने वाले फनी तूफान से बचाव हेतु जिला अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में आने वाले तूफान से जन-धन की हानि से बचाव के लिए कलेक्टर ने जिले में आपदा प्रबंधन टीम के सभी सदस्य स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने तथा आपदा प्रबंधन हेतु गठित की गई टीम के सभी सदस्यों को अपने निर्धारित स्थान पर कार्यरत् रहने व सभी सदस्यों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने अपर कलेक्टर सूरजपुर को निर्देश दिया है। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित कार्यपालन अभियन्ता, छ।ग। राज्य विद्युत मण्डल को सभी स्थानों पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थानों से बिजली का तार,पोल टूटने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर मरम्मत करने निर्देशित किया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अपने अधिनस्थ संचालित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने जिला सेनानी नगर सेना को नगर सैनिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं किसी भी स्थान से तूफान के कारण किसी क्षति की सूचना प्राप्त होने पर राहत कार्य के लिए नगर सैनिकों को प्रभावित स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal