रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।फेनी साइक्लोन के प्रभाव से गुरुवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल रहे। सुबह से हवा की गति भी सामान्य से अधिक रही। दिन का अधिकतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवा के कारण आंधी की आशंका से लोग डरे रहे। साइक्लोन के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्युत मंडल के इंजीनियरों और मेंटेनेंस स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मौसम विभाग के विशेषज्ञ बताते हैं कि फेनी साइक्लोन गुरुवार शाम तक विशाखापट्टनम पहुंच चुका था। साइक्लोन की गति 12 से 13 किमी प्रति घंटा है। इस लिहाज से इसे 350 किमी की दूरी तय करने में 20 घंटे का समय लगेगा। विशाखापट्टनम से टकराने के बाद इसकी ऊंचाई बढ़ गई है। हांलाकि ओडिशा तट से टकराने के बाद इसका असर रायगढ़ समेत बिलासपुर संभाग के दूसरे जिलों पर पड़ सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश व हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।फेनी साइक्लोन के प्रभाव से गुरुवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे।कलेक्टरों को इस दौरान सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही उन्हें फेनी आंधी-तूफान से किसी प्रकार से क्षति होने पर आरबीसी 6-4 में निहित प्रावधानों के अनुसार प्रभावितों को आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की जाए। यदि क्षति होती है तो उसकी जानकारी ई-मेल तथा फैक्स आदि के माध्यम से भी तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।दो मई को जोनल मुख्यालय ने सूचना जारी की है, कि आने वाले 7 मई तक अलग-अलग तिथियों पर मुंबई हावड़ा रूट से पुरी जाने वाली सात प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मई को हीराकुड विजयवाड़ा संबलपुर होते हुए चलाई गई। वहीं 3 मई सिकंदराबाद-कामाख्या एक्सप्रेस को काजीपेट बल्लारशाह, नागपुर और झाड़सुगुड़ा परिवर्तित मार्ग पर चलाई जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal