मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत पिरदा के सचिव नन्द किशोर रात्रे का मुख्यालय में उपस्थित रहकर कार्य नही करने का शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय मे की गयी है।शिकायतकर्ताओ के अनुसार ग्राम पिरदा सचिव नंदकिशोर रात्रे माह में केवल एक-दो दिन ही सचिवालय आते हैं।किसी माह में तो एक बार भी दर्शन नहीं देते है।जब ग्रामीणों द्वारा पंचायत संबंधित जानकारी हेतु सचिव के पास फोन किया जाता है,तो सचिव किसी भी ग्रामीण का फोन नहीं उठाते है।जिससे ग्रामीण एंव क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं को पंचायत संबंधित जानकारी लेने हेतु दर-दर भटकने को पड़ रहा है।सचिव का अडिय्यल रवैय्या से ग्रामीण खासे परेशान है।ग्रामीणो के अनुसार सचिव पिछले दो माह में एक भी बार सचिवालय नहीं आए हैं।जिससे हमें अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणो ने नियम कानून को किनारे कर मन मौजी करने वाला सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाही करने का निवेदन किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal