डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 700 ग्राम गांजा जब्त किया और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार डभरा थाना में मुखबिर से सूचना मिली कि साल्हे निवासी धरम सिंह पटेल (65) पिता स्व. नटवर सिंह पटेल गांव सहित क्षेत्र में गांजा की बिक्री करता है। धरम लाल चंद्रपुर की ओर से गांजा बेचकर गांव लौट रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उसके गांव पहुंची और प्राथमिक स्कूल के पास दबिश देकर उसके आने का इंतजार करती रही। कुछ देर बाद धरम सिंह पैदल घर की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे रूकवाया और उसके सामानों की तलाशी ली। जांच के दौरान उसके थैले से 700 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गांजा के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने गांजा बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलापᆬ 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal