Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर का अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न,स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में आज मंगलवार 30 अप्रैल कौ जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चालू ग्रीष्म ऋतु में डिहाईड्रेशन जैसे मौसमी बीमारी होने की ज्यादा संभावना होती है। इसकी रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सभी कार्यालय प्रमुख और सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रो की रख-रखाव, साफ-सफाई, उपलब्ध सुविधा, सामाग्री, दवाईयां, पेयजल, विद्युत, शौचालय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को स्वास्थ्य केन्द्रो का सतत भ्रमण करने और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जनता से जुड़े सभी विभागो द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं को सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही आवेदक को कितने दिनों मे सेवाएं उपलब्ध करानी है इसके लिए निश्चित समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। इसलिए इस अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने जिले मे संचालित अन्य योजनाओं  की प्रगति के बारे में भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती लीना कोसम, श्री ए.के. धृतलहरे,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …