दंतेवाड़ा(एचकेपी 24 न्यूज)।पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 6 नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है. जिसमें एक 2 लाख रुपये का इनामी नक्सली और 1-1 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं. इन गिरफ्तार नक्सलियों में मारे गए DD न्यूज के कैमरामैन और तीन पुलिस कर्मियों का हत्यारा भी शामिल है.दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना अरनपुर एवं डीआरजी दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी ने निलावाया क्षेत्र से तीन नक्सली और गीदम साप्ताहिक बाजार से तीन नक्सली को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली विगत कई वर्ष से नक्सली संगठन से जुड़कर निलावाया, पोटाली,नहाड़ी ककाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे थे.आपको बता दें कि 30 अक्तूबर 2018 को निलावाया रो में न्यूज़ कवरेज कर रहे डी. डी न्यूज़ की टीम एवं उनकी सुरक्षा दे रहे पुलिस कर्मियों पर नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें पुलिस का एक जवान और डीडी न्यूज के कैमरामैन की जान चली गई थी. वहीं गीदम से गिरफ्तार किए गए नक्सलियों पर आरोप है कि उन्होंने बसों में आगजनी किया.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal