जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के मतदान पश्चात ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट को शासकीय पालिटेक्निक कालेज भवन के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इसकी सतत निगरानी के लिए केन्द्रीय पुलिस बल के जवान तैनात और सीसी कैमरा से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। ये अधिकारी तीन शिफ्ट में निगरानी करेंगे।जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री एसएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल और एसडीएम जांजगीर श्री के एस पैकरा को 24 अपै्रल से 30 अपै्रल तक निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार एक मई से सात मई तक तहसीलदार प्रमोद गुप्ता, रामविजय शर्मा और श्रम पदाधिकारी श्री वि आर पटेल ड्यूटी करेंगे। कार्यपालन अधिकारी श्री एस पी सिंह, उप संचालक कृषि श्री एम आर तिग्गा और उप संचालक पशुचिकित्सा श्री विके पटेल 8 मई से 14 मई तक, सहायक संचालक उद्यान श्री नागेन्द्र सिंह पटेल, कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री नरसिंह सिदार, कार्यपालन अभियंता पीएचई श्री एच आर मरकाम 15 से 21 मई तक और उप संचालक समाज कल्याण श्री तिल्केश प्रसाद भावे, सहायक संचालक रेशम श्री सुरेश कुमार पटेल और जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. यशपाल धु्रव 22 व 23 मई को ड्यूटी करेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal