जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतदान पश्चात ईव्हीएम मशीनों को जिला मुख्यालय जांजगीर के पेण्ड्रीभांठा स्थित पालिटेक्निक कालेज भवन के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इन मशीनों को मतगणना तिथि 23 मई तक के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों की जिम्मेदारी में रखी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सी बटालियन 170 के 90 जवान सुरक्षा के लिए पहुंच गये हैं। जिनमें एक कम्पनी कमांडर, पुलिस निरीक्षक और दो उप पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। परिसर एवं स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार पर शस्त्र के साथ जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। इनकी ड्यूटी दो-दो घंटे में बदलती रहती है। पालिटेक्निक कालेज के छात्रावास भवन में आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 41 सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से भी नजर रखते हुए रिकार्डिंग भी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के लिए 12 सीसीटीव्ही कैमरे और पालिटेक्निक प्रशासन की ओर से पहले से लगाये गये 29 कैमरे भी कार्यरत है। भवन में स्क्रीन के माध्यम से डिस्प्ले भी किया जा रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal