Breaking News

रायपुर-पूरे 11 लोकसभा सीटों के लिए पड़े 71.48 फीसदी वोट, शून्य मतदान वाला नहीं रहा एक भी बूथ…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है. अब पार्टियों के नेताओं से लेकर आम मतदाताओं ने 23 मई के इंतजार में उल्टी गिनती शुरू कर दिया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज शाम प्रेस कांफ्रेंस लेकर लोकसभा चुनाव की विस्तृत जानकारी दी.सुब्रत साहू ने बताया कि रायपुर में 65 फीसदी मतदान हुआ है. 2009 चुनाव में 46.99 और 2014 में 65.70 फीसदी और 2019 में 65.99 फीसदी वोट पड़े हैं. लोकसभा निर्वाचन में सभी सीटों के लिए 71.48 फीसदी वोट पड़े हैं. 2014 में 69.39 फीसदी वोट पड़े थे.सुब्रत साहू ने आगे बताया कि शून्य मतदान वाले एक भी बूथ नहीं हैं. पूरे प्रदेश में. 10% से कम 176 बूथों में और 80% से अधिक 6327 बूथों में मतदान हुआ है. 67 मतदान केंद्रों में 95% से अधिक मतदान हुआ है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …