गरियाबंद(एचकेपी 24 न्यूज)।निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 सेक्टर अधिकारी समेत 27 अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है. सेक्टर अधिकारियों को अपने सेक्टर में स्थित सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचन संबंधी कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न कराकर एवं आयोग द्वारा अपेक्षित जानकारी को समयावधि में उपलब्ध कराया जाना था.परन्तु मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान सामग्री निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किया गया. स्वेच्छाचारिता का परिचय देते हुए अपने निवास स्थल बिना किसी अनुमति के चले गये. जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये कार्रवाई की है. जारी नोटिस में दो दिन के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने आदेशित किया गया है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal