Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-जिला के 6 विधानसभा में 66.31 प्रतिशत मतदान…

जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।लोकतंत्र में हर वोट का बराबर महत्व होता है। अमीर-गरीब, युवा-बुजूर्ग, महिला-पुरूष सहित समाज के हर वर्ग को मताधिकार सामान रूप से प्राप्त है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता व साक्षरता के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों का परिणाम भी सामने आने लगा है। लोकसभा निर्वाचन 2019 में जांजगीर-चांपा जिले के 63.31 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया है। जबकि लोकसभा निर्वाचन 2014 में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में 61.54 प्रतिशत और लोकसभा निर्वाचन 2009 में 48.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया था।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लोकसभा चुनाव में जिले के 8 लाख 42 हजार 524 अर्थात 66.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 4 लाख 30 हजार 282 पुरूष और 4 लाख 12 हजार 242 महिला मतदाताओं ने वोट किया। जांजगीर-चांपा  जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 70.58 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जैजैपुर में 61.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। विगत दो लोकसभा निर्वाचन की तुलना में वर्ष 2019 में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में जिले के 6 विधानसभा सहित बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के दो विधानसभा कसडोल और बिलाईगढ़ भी शामिल हैं। सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …