Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-ईव्हीएम मशीनें अब स्ट्रांग रूम में सुरक्षित,राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम मशीनो में कैद होने के बाद ईव्हीएम मशीनें अब स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण और प्रत्याशियों केे अभिकर्ताओ की मौजूदगी में आज पाॅलिटेक्निक काॅलेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर में निर्मित स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई। ये मशीने अब 23 मई मतगणना के दिन निकाली जायेगी। स्ट्रांग रूम के सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानो को सौपी गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की मानिटरिंग के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गये हैं। सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से भी स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जाएगी। सीलिंग के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, सभी सहायक रिटर्निंग आफिसर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …