Breaking News

मालखरौदा-सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने बेल्हाडीह के शास.प्राथ.शाला के विद्यार्थियो से मुलाकात कर जाना हालचाल,चर्चा के दौरान कक्षा चौथी की छात्रा कु.जया बरेठ ने हिन्देश से बोली कि बडे होकर पुलिस बनना चाहती हूं,हिन्देश ने कहा जया का पुलिस बनने तय,जया का माता-पिता क्षेत्र के बाहर मे करते है काम,जया अपनी वृध्द दादी के साथ रह कर जारी रखी है अपना पढाई,हिन्देश ने जया से कहा कि पढाई को रखना है हमेशा जारी,हम है आपके साथ…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव बुधवार 24 अप्रैल को बेल्हाडीह पहुंचे थे।जहां संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर हाल चाल जानने के साथ ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान कर विद्यार्थियो का मनोबल बढाया।वहां चर्चा के दौरान श्री यादव ने कक्षा चौथी की छात्रा कु.जया बरेठ से पूछा कि पढाई-लिखाई कर क्या बनना चाहती हो?जवाब मे जया ने कहा कि पुलिस बनना चाहती हूं।जिसे सुन कर श्री यादव ने कहा कि जया का पुलिस बनने तय है।जया ने बताया कि उनकी माता-पिता क्षेत्र से बाहर काम करते है।वो अपनी वृध्द दादी के साथ रह कर अपना पढाई-लिखाई को जारी रखी है।श्री यादव ने जया से कहा कि पढाई को हमेशा जारी रखना है।हम आपके साथ है।आपके पुलिस बनने का सपना को हकीकत मे बदलवाने हम हर संभव प्रयास करेंगे।विद्यालय मे उपस्थित सभी विद्यार्थियो से एक-एक कर चर्चा किया।विद्यार्थियो का मनोबल बढाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …