जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हेतु कंट्रोल रूम में बैठकर वेबकास्टिंग के माध्यम से जिले के सभी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखा और उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पल-पल की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन हेतु जिले में 387 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया। इनमें अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में 65, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 63, सक्ती विधानसभा में 66, चन्द्रपुर विधानसभा में 68, जैजैपुर विधानसभा में 64 तथा पामगढ़ विधानसभा में 61 मतदान केन्द्र शामिल है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal