Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-मतदान 23 अप्रैल को सुबह 07 बजे से सायं 5 बजे तक…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित दिन व समय में मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। मतदान के लिए ईपिक कार्ड सहित अन्य 11 पहचान पत्र के रूप में मान्य किया गया है। इनमे से कोई एक पहचान पत्र मतदान के समय लाना होगा। जिले के सभी 1407 मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियो पूर्ण कर ली गई है। कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान दल एक दिन पूर्व अर्थात 22 अप्रैल की शाम तक मतदान केन्द्रों तक पहुंच जाएगी। अगले दिन मतदान दिवस 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …