जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में सोमवार 22 अप्रैल को मतदान दलो को मतदान सामाग्री का वितरण किया जाएगा। जिले में जांजगीर के पाॅलिटेक्निक भवन और सक्ती के शासकीय आईटीआई भवन से मतदान दलो को मतदान सामाग्री प्रदान की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर के स्ट्रांग रूम से जांजगीर-चांपा, अकलतरा व पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो को सामाग्री प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो को सक्ती स्ट्रांगरूम से मतदान सामाग्री प्रदान की जाएगी। स्ट्रांग रूम से मतदान केन्द्र तक परिवहन के लिए रूट चार्ट तैयार कर ली गई है। सुरक्षा बल एवं परिवहन के लिए वाहन भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। निर्वाचन कार्य के लिए 794 वाहन उपयोग किए जाएगें। मतदान दलो की रवानगी, मतदान केन्द्र तक पहुचने, मतदान दिवस को माॅकपोल करने, मतदान प्रारंभ कराने, मतदान समाप्ति तक की आॅन लाईन लाईन रिपोर्टिंग सीटाप्प के माध्यम से की जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal