जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला निर्वाचन कार्यालय के सभाकक्ष मे लोकसभा निर्वाचन के प्रायोजनार्थ रिजर्व के अतिरिक्त प्राप्त ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी के अभिकर्ता उपस्थित थे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेण्डमाईजेशन के पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग के आनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से रेण्डमाईजेशन किया गया। बैठक में बताया गया कि रेण्डमाईजेशन के पूर्व सभी मशीनों का प्रथम लेवल जांच कर ली गई है। इसके पश्चात द्वितीय रेण्डमाईजेशन भी शीघ्र की जाएगी। एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल एवं निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत ने प्रोजेक्टर में प्रदर्शन करते हुए रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे व एआरओ उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal