Breaking News

कांकेर-बिदाई के बाद दुल्हन को लेकर पति पहुंचा पोलिंग बूथ, वोट डालकर दिया मतदान का संदेश…

कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज)।प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में लोग बड़े ही उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे है। वहीं कांकेर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र में बिदाई के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर मतदान करने पंहुचा।कांकेर के बुंदेली मतदान केंद्र में दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंचे। दोनों ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए कहा की राष्ट्रहित के लिए सबको करना चाहिए मतदान और सबको मतदान करने की अपील भी की।वहीं कांकेर के सिहावा के मतदान केंद्र नंबर 181 में एक दूल्हे ने मिसाल कायम किया। शांतनु यादव हल्दी लगाकर शादी के मंडप से आकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …