महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले में लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक अनोखा वाक्या देखने को मिला.महासमुंद जिले में एक दुल्हन मतदान करने पहुंची. दिलचस्प बात ये है कि दुल्हन अपने विदाई से ठीक पहने अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक दुल्ह का नाम नंदनी मिलक है. नंदनी ने न सिर्फ मतदान किया बल्कि उनका कहना है कि सभी को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. नंदनी का कहना है कि मतदान करने न सिर्फ सभी का हक है बल्कि कर्तव्य भी है, इस लिहाज से सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए.मिली जानकारी के मुताबिक गबौद ग्राम की रहने वाली नवविवाहिता नंदनी मलिक की बीती रात ही शादी हुई है. नंदनी आज अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची. ग्रीन गांव सपोस मतदान केंद्र में नंदनी ने मताधिकार का उपयोग किया. नंदनी के साथ उनके परिजनों ने भी मतदान किया और सभी को मतदान के लिए प्रेरित भी किया. अब मतदान करने के बाद बाजे-गाजे के साथ दुल्हन की विदाई हो गई है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal