Breaking News

जैजैपुर-hkp24news.com का आप सभी पाठको से अपील है,कि शादी कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने बच्चो का विशेष ख्याल रखे,बच्चा को अपने देख-रेख मे रखे,आपका छोटा सा चूक आपको आपका बच्चा से हमेशा के लिए दूर कर सकता है,तुषार जैसा स्थिति आपका बच्चा के साथ न बने,इसके लिए बरते विशेष सावधानी,,,,,पिकअप के चपेट में आकर तुषार का 4 वर्ष के बालक अंशु चन्द्रा का दर्दनाक मौत,चाचा की शादी के चुलमाटी रस्म में गया था बालक…

जैजैपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।पिकअप के चपेट में आकर 4 वर्ष के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मासूम अपने चाचा की शादी के चुलमाटी रस्म में गया हुआ था. पिकअप में डीजे साउंड सिस्टम रखा हुआ था. दनादन डीजे बजते हुए पिकअप आगे बढ़ रहा था.इसी दौरान 4 वर्ष का मासूम पिकअप के चपेट में आ गया. घटना के बाद पिकअप और डीजे वाले मौके से फरार हो गए हैं.आक्रोशित ग्रामीणों ने डीजे वाले की बाईक में आग लगा दिया.घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुषार का गुरुवार 18 अप्रैल शाम 6 बजे की है.

मिली जानकारी अनुसार मृतक अंशु चन्द्रा पिता राधेलाल चन्द्रा 4 वर्ष ग्राम तुषार मे मृतक का चाचा के घर ही मंडप था.उसी कि चुलमाटी के लिए डीजे के साथ निकला हुआ था.तो परम्परा के अनुसार गांव की बैगा घर आग लेने जा रहा था और मृतक बच्चा डीजे के पिकअप चालक दिनेश चन्द्रा के गोद में बैठा हुआ था.जैसे ही बैगा घर पहुचने वाला था वैसे ही बच्चे पिकअप से उतर गया.वही पिकअप को चालक ब्रेक किया वैसे ही बच्चे के सिर में दब गया और बच्चे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया.पिकअप चालक घटना स्थल से डीजे और पिक अप गाड़ी को लेकर फरार हो गया.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …