जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिग्रहित वाहनों को 20 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक जांजगीर स्थित पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा एवं सक्ती स्थित आईटीआई भवन नंदेलीभांठा के सुपुर्द करने के लिए वाहन मालिकों को निर्देश दिये हैं। मतदान दलो, सेक्टर अधिकारियों और पुलिस बलों के परिवहन हेतु बड़ी एवं मिनी बसें, ट्रक, पिकअप, माजदा व चारपहिया वाहन शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने संबंधित वाहन मालिकं को अधिग्रहित वाहनों को सुपुर्द करते समय वाहन का रजिस्टेªशन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक खाता की छायाप्रति और वाहन मालिक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। लोकसभा निर्वाचन हेतु वाहनों के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय मे वाहन उपलब्ध नहीं कराये जाने की स्थिति में संबंधित वाहन मालिक के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिसमें एक साल तक का कारावास अथवा अर्द्धदंड अथवा दोनों से दंडित किये जाने का प्रावधान है। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 के अधीन परमिट शर्तो का उल्लंघन माना जाएगा एवं आरटीओ विभाग द्वारा संबंधित वाहनों का परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal