दन्तेवाडा(एचकेपी 24 न्यूज)। मतदान शुरु होने से पहले ही छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ शुरु हो गई थी। लंबी चली मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ये नक्सली बड़ी घटना के अंजाम देने के इरादे से IED स्थापित करने के लिए आए थे। ऐसे में यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास मौजूद हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। ये नक्सली हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुई भाजपा विधायक भीमा मांडवी और 5 पुलिसवालों की हत्या में शामिल थे।बता दें कि छत्तीसगढ़ के कुआकोंडा पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत धनिकरका के वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। छत्तीसगढ़ के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के साथ मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया एवं एक नक्सली गंभीर रुप से घायल है।मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना सीमा पर पुलिस सर्च ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नकस्लियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। नकस्लियों की फायरिंग का पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर वर्गीस भी मारा गया है। नक्सली कमांडर वर्गीस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था।गौरतलब है कि दूसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मतदान हैं। राज्य के राजनांदगांव, महासमुंद तथा कांकेर लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। मालूम हो कि पहले चरण के चुनाव से पहले छत्तिसगढ़ में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ था। नक्सली बड़े हमले में भाजपा विधायक समेत चार जवान शहीद हो गए थे। वहीं, अब एक बार फिर नक्सलियों ने रविवार रात बीजापुर में में रामनवमी मेले के दौरान हमला किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal