जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के संबंध में सी.टी.ओ.पी.पी.एस. (सी-टाप्स) साफ्टवेयर के संबंध में 20 अपै्रल को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला पंचायत परिसर स्थित लाईवलीहुड कालेज में दी जाएगी। प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के जिला सूचना अधिकारी श्री अमित अग्रवाल, जिला पंचायत जांजगीर के प्रोग्रामर श्री गौरव शुक्ला, जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर के सहायक प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत और जिला सूचना विज्ञान केन्द्र जांजगीर (एनआईसी ) के नेटवर्क इंजीनियर श्री रवि कुमार द्वारा दी जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यापाालन अधिकारी एवं लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal