Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-लोकसभा निर्वाचन हेतु सामाग्री वितरण और सामाग्री वापसी के संबंध में प्रशिक्षण 19 अप्रैल को…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन हेतु सामाग्री वितरण और सामाग्री वापसी के संबंध में प्रशिक्षण 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत परिसर स्थित लाईवलीहुड कालेज में नियत की गई है। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स शासकीय टीसीएल कालेज जांजगीर के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर आर के पाण्डेय, डाॅ. एस के मधुकर तथा क्रीडा अधिकारी श्री आर. जी. राठौर और शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद के सहायक प्राध्यापक डाॅ जी एन भतपहरे द्वारा दिया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यापाालन अधिकारी एवं लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …