Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-लोकसभा निर्वाचन हेतु माइक्रोअबजर्वरों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त माइक्रोआबजर्वरों को 20 अपै्रल को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत परिसर स्थित लाईवलीहुड कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स शासकीय टीसीएल कालेज जांजगीर के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर आर के पाण्डेय, डाॅ. एस के मधुकर तथा क्रीडा अधिकारी श्री आर. जी. राठौर और शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद के सहायक प्राध्यापक डाॅ जी एन भतपहरे द्वारा दिया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यापाालन अधिकारी एवं लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …