जांजगीर चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय और भण्डारण करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में दस मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता से अब तक आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय और भण्डारण के 133 प्रकरण दर्ज कर दो लाख से अधिक रूपये की राशि की 513.63 लीटर मदिरा और 2 हजार 770 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर सख्त कार्यवाही करते हुए संबंधितों को जेल भेजा गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत की गई। इसी तरह आबकारी विभाग की जिला उड़नदस्ता दल द्वारा शिवरीनारायण क्षेत्र के सेमरा गांव में दबिश देकर कच्ची शराब पेक करने की मशीन की साथ 16 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की गई। इसी तारतम्य में 16 अपै्रल को भी बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम पलाड़ीकला में दबिश देकर 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal