जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज बुधवार 17 अप्रैल को पेण्ड्री स्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन में उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। श्री बनसोड़ ने कहा कि मतदान दिवस के दिन मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग की नियंत्रण कक्ष को प्रेषित किया जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में सेक्टर अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। मतदान दलों की रवानगी, मतदान दलों के मतदान केन्द्र तक पहुंचने की रिपोर्ट भेजनी होगी। इसके अलावा मतदान दिवस को माकपोल, मतदान प्रारंभ होने कीजानकारी भी तत्काल देनी होगी। इसके अलावा ईव्हीएम मशीन के संबंध में भी अन्य आवश्यक जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर मांगी जाएगी। मतदान समाप्ति के समय, मतदान दलों की वापसी एवं स्ट्रांग रूम में सामान जमा करने की जानकारी भी तत्काल उपलब्ध कराना होगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, ईव्हीएम प्रभारी श्री भानु प्रताप मिरी सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal