मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुछ गांवो में संचालित होने वाले सरकारी विद्यालय का संचालन शिक्षक मनमाना ढंग से कर रहे हैं। समय से पूर्व बच्चों की छुट्टी देकर स्कूल में ताला जड़ चलते बन रहे हैं ।शिक्षा विभाग की निरीक्षण के अभाव में शिक्षक भी मनमाना कार्य कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे कार्यालय मे बैठे रहते हैं, जिनके कारण बच्चों के भविष्य में प्रभाव पड़ रहा है।मामला आडिल के खाल्हे पारा में संचालगत होने वाले शास.प्राथ.शाला का है।जहां मंगलवार 16 अप्रैल को शिक्षक बच्चों की छुट्टी देने के निर्धारित समय से पहले करीब सुबह 10 बज कर 30 मिनट पर शाला बंद कर चले गए।जब एचकेपी 24 न्यूज ने किस कारण से विद्यालय को निर्धारित समय के पूर्व बन्द कर दी गयी है।उसका सत्यता जानने शिक्षको को फोन के जरिए सम्पर्क करने का प्रयास किए।तब सम्पर्क नही हो सका।वही क्या कारण से विद्यालय को करीब 1 घण्टा पूर्व बन्द कर दी गयी।उसका जानकारी नही मिल सका।जब लोगो एंव बच्चो से एचकेपी 24 न्यूज टीम ने पूछा तो बच्चो एंव लोगो ने कहा कि पता नही कैसे जल्दी छुट्टी कर चले गये।ऐसे स्थिति बनने पर सरकारी विद्यालय के प्रति लोगो मे नकारात्मक संदेश जाता है।जिसमे सुधार लाने विभागीय अधिकारियो को विशेष प्रयास करने का आवश्यकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal