मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।वर्तमान मे विद्यालय संचालन करने का समय सुबह 7:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होना है।वही सोमवार 15 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक बासीन के भांठागांव में संचालित होने वाला शास.प्राथ.विद्या.का ताला नही खुला था।जिसके कारण विद्यालय पढने-लिखने आने वाले विद्यार्थीगण अपने-अपने घर वापसी हो गये।सरकार शिक्षा का स्तर ऊंचा करने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।शिक्षकों को अच्छा वेतन भी दिया जा रहा है।उसके बाद भी सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार लाने शिक्षक कोई ध्यान नही दे रहे है।जिसका नुकसान विद्यार्थियो को उठाना पड रहा है।शिक्षको का मन मौजी शैली मे सुधार लाने विभागीय अधिकारियो को विशेष प्रयास करने का आवश्यकता है।वैसे तो विद्यालय मे दो शिक्षक कार्यरत् है।लेकिन दोनो मे से एक भी शिक्षक विद्यालय मे उपस्थित नही था।ऐसा स्थिति बनने पर लोगो का सरकारी स्कूल के प्रति विश्वास उठता है।जिसके दुष्परिणामस्वरुप विद्यार्थी सरकारी विद्यालय मे पढने-लिखने रुची नही लेते है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal