रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पुलिस जवान के खुदकुशी की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया।गोली लगने से जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।जवान का नाम अग्रसेन द्विवेदी बताया जा रहा है। मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के सिविल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारी पार्क के पास एक बैंक में ड्यूटी पर तैनात था। जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को सड़क पर ही गोली मार लिया जवान के इस घातक कदम के पीछे की प्रमुख वजह क्या है, इस पर अफसर जवाब देने की स्थिति में नहीं है। घटना लगभग शाम की बताई जा रही है। घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने जवान की हालत गंभीर बताई है। घटना के खबर मिलते ही रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal