Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-निर्वाचन संबंधी भ्रामक जानकारी पोस्ट करने पर खबर ग्रामीण पत्रकारो की वाट्सॉप ग्रुप पर विवेचना कर कार्रवाही करने जिलाधीश ने की पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित…

जांजगीर -चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने सोशल मीडिया में निर्वाचन संबंधी भ्रामक प्रचार-प्रसार के खिलाफ कार्यवाही की है। आज एक शिकायत पर ‘खबर ग्रामीण पत्रकारों की‘ नाम से संचालित वाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट की गई सामाग्री आदर्श आचरण संहिता के विरूद्ध पाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने हेतु कहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार भ्रामक पोस्ट में मतदाता सूची में नाम नही होने पर भी मतदाता ईपिक कार्ड अथवा आधार कार्ड के आधार पर चुनौती वोट करने की बात कही गयी है। यह सूचना पूर्णतः भ्रामक है। इस संबंध में ज्ञात हो कि मतदाता सूची में नाम नही होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति मतदान नही कर सकता। उक्त भ्रामक सूचना में टेंडर वोट और चुनौती वोट के संबंध में भी गलत जानकारी प्रसारित की गई है। इस प्रकार के मेसेज से शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …