राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शनिवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजनांदगांव और कबीरधाम जिले के प्रशासन और पुलिस के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा किया।साहू ने बैठक में कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्र, डाक मत पत्र, मतदान दलों के प्रशिक्षण की खास तौर से समीक्षा की। मतदान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) अनिवार्य रूप से जारी करने कहा। मतदान ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मचारियों की जानकारी ली और उन्हें डाक मतपत्र जारी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मतदान के दिन राजनांदगांव और कवर्धा में बनाए गए कन्ट्रोल रूम को व्यवस्थित ढंग से चालू रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए ईवीएम, वीवीपैट, सीयूए बीयू की कमिशनिंग पूरी हो गई है। साहू ने अधिकारियों की बैठक लेने से पहले राजनांदगांव के एफसीआई गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए विधानसभावार बनाए गए कक्षों का निरीक्षण किया। साहू ने यही पर कबीरधाम के जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण से कवर्धा में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल के बारे में जानकारी ली। साहू ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल में कुछ जरूरी व्यवस्थाओं के लिए दोनों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। कमिशनिंग के बाद राजनांदगांव के एफसीआई गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मशीनों को सील लगा दी गई है। राजनांदगांव विस क्षेत्र को छोड़कर अन्य 5 विस क्षेत्रों के लिए ईवीएम सहित अन्य मशीनें 14 अप्रैल को राजनांदगांव से रवाना कर दी जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक निर्धारित स्थानों में मतदान सामग्री का वितरण कर लिया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal