Breaking News

जांजगीर-चांपा:-स्ट्रांग रूम के समीप मतदान सामाग्री वितरण और प्राप्ति हेतु युद्धस्तर पर तैयारी प्रारंभ…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा हेतु जिला मुख्यालय स्थित पेण्ड्रीभांठा में स्ट्रांग रूम का निर्माण किया गया है। लोकसभा निर्वाचन के संबंध में निर्मित स्ट्रांग रूम के समीप मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति के लिए बेरिकेटिंग, छाया, पेयजल, पार्किंग, बैठक आदि की व्यवस्था युद्धस्तर पर की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने किये जा रहे कार्याे को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम भी मौजूद थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …