रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।हाथियों का दल एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बनाया हुआ है। हाथियों का गैंग रिहायशी इलाकों की तरफ रुख कर रहा है।आज कुल 28 हाथियों का दल शहर की ओर रुख लेते नज़र आ रहे है ,रायपुर तक़रीबन 25 किलोमीटर दूर ग्राम फरफोद के पास18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। साथ ही 07 हाथियो का दल बार नवापारा अभ्यरण्ड , बलौदाबाजार वनमण्डल में विचरण कर रहा है तथा 03 हाथियो के विचरण की जानकारी महासमुंद वनमण्डल के ग्राम गिरना के समीपवर्ती वनक्षेत्र में सूचना मिली है।जंगल से लगे खेत और लोगों के घर हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में पुलिस, महासमुंद और रायपुर के वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं. इसके बावजूद लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें कि मंदिर हसौद के समीप ग्राम फरफोद के पास खेतो में 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है.गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में भी राजधानी रायपुर के पास हाथियों का दल आ गया था इसी फरफौद गांव में 15-20 हाथियों के दल की आमद हुई थी, जिससे लोग दहशत में आ गए थे. हाथियों ने कई एकड़ में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया था।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal