नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।उत्तराखंड में पोलिंग बूथ के भीतर सेल्फी लेने पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिन 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें चार भाजपा के नेता हैं। सभी लोगों पर वो डालते हुए बूथ के भीतर ही सेल्फी लेने के आरोप हैं। उत्तराखंड मे पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ है। सूबे की सभी पांच सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ।17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तरांखड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान हुआ है। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं।पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। भारत का यह आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुआ है और 19 मई को आखिरी चरण का मतदान है। 23 मई को वोटों की गिनती है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal