नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्टर में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है.जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां सेक्टर में छुपे हुए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से काफी देर चली गोलीबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.फिलहाल दूसरी ओर से फायरिंग की आवाज नहीं आ रही है. सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों की जानकारी के मुताबिक अभी भी कुछ आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal