जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भी विभिन्न सरकारी विभागों में सब इंजीनियर, सहायक अभियंताओं का कार्यक्षेत्र या प्रभार बदलने की शिकायत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मिली है। उन्होंने सभी डीआरओ को पत्र लिखकर ऐसे बदलाव को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके बाद डीआरओ नीरज कुमार बनसोड़ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में बदलाव न करें।छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ध्यान में आया है कि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा उप अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर, हसदेव नहर प्रबंध संभाग जांजगीर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को पत्र जारी कर कहा है कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके कारण नए कार्य आबंटन, कार्य क्षेत्र में बदलाव, नियुक्ति आदि प्रतिबंधित है। यदि इसमें उनके स्तर से कोई परिवर्तन किया जाएगा। तो आदर्श अचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal