Breaking News

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर 1 अप्रैल से…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर नया रोस्टर जारी किया है। यह नया रोस्टर एक अप्रैल से लागू होगा। नये रोस्टर के मुताबिक विभिन्न डिवीजन बेंचों में अलग-अलग तरह के मामले की अपील और सुनवाई की जाएगी। जारी रोस्टर में कहा गया है कि डिवीजन बेंच नंबर एक में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायाधीश पार्थ प्रतीम साहू सभी तरह की रिट अपील, पीआईएल तथा रिट याचिका समेत बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, टैक्स संबंधित केस व टैक्स संबंधित रिट अपील की सुनवाई करेंगे।साथ ही विशेष तौर पर इस बेंच को सौंपे गए मामले तथा दूसरी डिवीजन बेंच में शामिल सुनवाई मामले को छोड़कर सभी डिवीजन बेंचों से जुड़े सिविल मामलों की सुनवाई भी पहली बेंच में ही होगी। जबकि न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव तथा न्यायाधीश रजनी दूबे की दूसरी डिवीजन बेंच में सभी तरह के अपराध से जुड़े केसों की सुनवाई होगी।कंपनी से संबंधित अपील भी इसी बेंच में सुनवाई की जाएगी। वहीं, न्यायाधीश गौतम भादुरी की एकल पीठ 2006 तक दायर की गई सभी तरह की अपीलों की सुनवाई करेगी। साथ ही चुनाव संबंधी याचिका की भी इसी पीठ में सुनवाई होगी। इसी तरह से सभी डिवीजन बेंचों को अलग-अलग मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …