बेमेतरा(एचकेपी 24 न्यूज)।गुरुकुल रेसिडेंशियल स्कूल की बस रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। ये बच्चे भिलाई स्थित मैत्री गार्डन में पिकनिक मनाने के बाद स्कूल लौट रहे थे।जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा स्थित गुरुकुल रेसिडेंशियल स्कूल के बच्चे रविवार को पिकनिक मनाने के लिए भिलाई स्थित मैत्री गार्डन गए थे। वहां से सभी दोपहर करीब 2 बजे बस से स्कूल के लिए लौट रहे थे। रास्ते में बेरला थाना क्षेत्र के मौलीभाठा गांव में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते देख आस-पास के लोग बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर किसी तरह बस में फंसे हुए बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र अतुल उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे जख्मी हो गए। बच्चों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal