जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान सक्ती के तहसीलदार व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के व्याख्याता हरि मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुुसार सक्ती तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई। प्रतिवेदन के अनुसार प्रशिक्षण तिथि को शाम 5.30 बजे व्याख्याता मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को उकसाने का प्रयास किया। रोकने पर तहसीलदार से भी दुर्व्यवहार किया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन एवं शांति व्यवस्था भंग करने तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज बनसोड़ ने व्याख्याता हरि मिश्रा को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय सक्ती निर्धारित किया गया है।चुनाव कार्य में लापरवाही के कारण व्याख्याता हरि मिश्रा पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत जेल भी भेजा गया था।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal