नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में मेजर समेत पाकिस्तान के 5 से 7 जवानों के मारे जाने की खबर है। उसकी पांच चौकियां भी तबाह हो गई हैं। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई मेंढर में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में की गई है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के एक दर्जन जवान मारे गए हैं।मालूम हो, पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में बालाकोट तक जाकर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। होली के दिन भी पाकिस्तान ने दुश्मनी दिखाई थी और सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। गुरुवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal