Breaking News

श्रीनगर-बांडीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, 12 वर्षीय बच्चा बंधक बनाया…

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के मीर मुहल्ला, हाजिन में छिपे आतंकियों में से सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया है। जबकि आतंकियों ने अभी भी एक बच्चे को बंधक बनाकर रखा है। ये आतंकी दो घरों में छिपे हुए हैं। बंधक बच्चे की पहचान आतिफ के रूप में हुई है हालांकि उसके दादा अब्दुल हमीद वहां से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं या वहीं फंसे हुए हैं इस बारे में भी कोर्इ पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।सुरक्षाबलों ने बताया कि उनके विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकवादी बांडीपोरा के मीर मुहल्ला, हाजिन में छिपे हुए हैं। बिना समय गवाएं सेना की 13 आरआर, सीआरपीएफ अौर एसओजी ने क्षेत्र की घेरा बंदी कर ली। सुरक्षाबलों ने जैसे ही क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है। अभी भी एक आतंकी घर में मौजूद है आैर लगातार फायरिंग कर रहा है।यही नहीं घर में 12 साल का बच्चा आतिफ भी फंसा हुआ है। सुरक्षाबलों ने बताया कि बाकी फंसे घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे के फंसे होने की वजह से वह बड़ा कदम नहीं उठा पा रहे हैं। वे नहीं चाहते कि बच्चे को कोइ नुकसान पहुंचे। एसएसपी बांडीपोरा राहु मलिक ने बताया कि घर चारों तरफ से घेरा हुआ है। सुरक्षाबलों का प्रयास है कि बंधक बनाए गए बच्चे को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। अभियान जारी है।इस बीच स्थानीय लोगों का सुरक्षाबलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी जारी है। अभियान में बाधा उत्पन्न करने के लिए स्थानीय युवा सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्रदर्शनकारियों को दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आंसु गैस का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसी के कारण अभियान में देरी हो रही है। विस्तृत जानकारी अभी प्रतिक्षारत है।आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर मैन चौक में बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में दो पुलिस कर्मियों सहित डांगीवाचा थाने के एसएचआे भी घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस व सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस बीच वहां के स्थानीय लोग भी सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान को बाधित करने के लिए सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। इन सब के बावजूद सुरक्षाबलों ने सोपोर में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है और वह प्रदर्शनकारियों से भी निपट रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …